24 HNBC News
24hnbc वन विभाग की कार्यवाही में लकड़ी से भरे गाड़ी एक अधिकारी के नाम
Saturday, 25 Sep 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - कोरबा
कोरबा /पाली । वन मंडलाधिकारी श्रीमती समा फारूकी के निर्देशानुसार एवं उप वनमंडलाधिकारी चंद्रकांत टिकरिया के मार्गदर्शन में पाली परिक्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध लकड़ी तस्करों पर अंकुश लगाने सघन निगरानी गस्ती टीम द्वारा किया जा रहा है यही कारण है कि लगातार लकड़ी,चिरान के तस्कर वन अमला के हत्थे चढ़ रहे है, ऐसा ही मामला कल रात्रि वन विभाग के गस्ती टीम के हाथ लगी जहां 1 बुलेरो पिकअप क्रमांक jh 03 k 2111 में 38 नग (0.752 घन मीटर) चिरान ले जाते ड्राइवर एवं उसके साथी को वन विभाग के टीम ने ग्राम रंगोले के निकट पकड़ा, 2 दिन पूर्व भी बाइक में चिरान ले जाते दो युवकों को वन अमला में पकड़ा था. लगातार तस्करों पर हो रही कार्यवाही से वन तस्करों में हड़कंप मच गया है। कल रात्रि जब्तजुदा पिकअप वाहन एक बड़े अधिकारी के नाम से रजिस्टर्ड है अब देखना होगा कि बड़े अधिकारी की संलिप्तता इस मामले में कितना है। मौके पर पकड़े गए ड्राइवर निरधी निवासी प्रीतम यादव एवं सहयोगी दमिया निवासी अनूप सिंह पर भारतीय वन काष्टा चिरान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में प्रमुख रूप से वन परीक्षेत्र अधिकारी केएन जोगी,परिक्षेत्र सहायक यशवंत कुमार ऑडील, परिसर रक्षक राजेश कुमार धीरहि, दीपक पटेल आदि का सराहनीय योगदान रहा।