24 HNBC News
24hnbc अचानक राइफल की टिगर दबने से जवान की मौत
Friday, 24 Sep 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बीजापुर
बीजापुर :- जिले के उसूर ब्लॉक से सीआरपीएफ 229 के जवान कुशवाह ट्रेवल्स की बस में सवार होकर बीजापुर आ रहे थे, इसी दौरान जवान त्रिलोक सिंह के सर्विस रायफल का टिगर दबने से गोली चल गई । इस घटना में गोली जवान के सर में जा लगी, जिससे जवान गम्भीर रूप से घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए आवापल्ली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ जवान त्रिलोक सिंह की मौत हो गई वहीं उनके साथ बैठा जवान घायल हो गया। उसूर ब्लॉक एक संवेदनशीलऔऱ नक्सली क्षेत्र है,इसलिए वहां से आते वक़्त जवानों को अपने साथ हथियार रखने पड़ते है,ताकि बीच रोड पर नक्सलियों द्वारा बस रोक कर अगर कोई वारदात को अंजाम दिया जाए तो उसके  उसे रोका जा सके और बस बैठे लोगों की बचाओ की जा सके।