24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर बुला रहा है अमर आ रहा है अपनी ही पार्टी में टिकट के लिए संघर्षरत पूर्व विधायक
Thursday, 23 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। बिलासपुर बुला रहा है अमर भैया आ रहा है इस नारे के साथ पिछले 3 दिनों से शहर की मुख्य मार्ग और कॉलोनी के अंदर की रोड पटी पड़ी है। शहर के पूर्व विधायक जिन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शैलेश पांडे ने बड़े मतों के अंतर से हराया था इस बार अपना जन्मदिन जोर शोर से मना रहे हैं बैनर पोस्टर काफी दिनों पहले लग गए थे किंतु नेता जी ने पार्टी के दो वरिष्ठ सदस्यों के इंतकाल फरमा जाने के बाद जन्मदिन मनाने से इंकार कर दिया। असल में पूरी लड़ाई नेताजी को प्रारंभ से ही लड़नी है सबसे पहले उन्हें अपनी पार्टी में टिकट के लिए लड़ना है और बाद में कांग्रेस के प्रतिस्पर्धी से जबकि बैनर पोस्टर के माध्यम से उनके समर्थक यह दिखाना चाहते हैं कि भैया का टिकट पक्का है और बिलासपुर की जनता उन्हें बागडोर फिर से शौप देने के लिए आतुर बैठी है जबकि ऐसा है नहीं पिछले विधानसभा चुनाव में ही बिलासपुर से भाजपा का टिकट मांगने वालों की कमी नहीं थी 3 से ज्यादा प्रत्याशी टिकट के लिए दावेदार थे और उन्होंने टिकट के लिए आवेदन पत्र भी पेश किए थे टिकट भाजपा कद्दावर मंत्री बिलासपुर से लगातार चुनाव जीत रहे अमर अग्रवाल को मिला कांग्रेस ने नए चेहरे शैलेश पांडे को अपना प्रत्याशी बनाया था और बिलासपुर जिले में चल रही भाजपा की हवा बिलासपुर में काम नहीं कर पाई अमर चुनाव हार गए और प्रदेश भाजपा में इन दिनों जिस तरह के राजनैतिक परिदृश्य बन रहे हैं उसमें कई बार यह कहा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव जब कभी भी होगा हारे हुए प्रत्याशी के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा और पार्टी नए चेहरों पर दांव लगाएगी जिसका सीधा अर्थ है कि अमर अग्रवाल को सबसे पहले अपनी ही पार्टी में टिकट के लिए दो-दो हाथ करने होंगे ऐसे में जन्मदिवस पर लगे बैनर बिलासपुर बुला रहा है अमर भैया आ रहा है केवल पार्टी की अंदरूनी राजनीति में टिकट का दावा, काफी समय पहले से करने का प्रयास है इसके पहले प्रदेश के बड़े नेता बिलासपुर का दौरा करके अन्य प्रत्याशी को हवा दे चुके हैं। अमर अग्रवाल की हार के बाद भाजपा में कितना पानी बह चुका है कि भाजपा की राजनीति वैसी नहीं है जैसी 2003 से 18 तक थी अमर के जन्मदिन उत्सव में लगे बैनर की एक और विशेषता है कि उसमें इस बार भाजपा का चुनाव चिन्ह दिखाई नहीं दे रहा है ।