24hnbc आज का पंचांग 24 सितंबर 2021
Thursday, 23 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc. Com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति आश्विन 02, शक संवत् 1943, आश्विनी, कृष्ण तृतीया, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 09, सफ़र 16, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 सितंबर 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। तृतीया तिथि प्रातः 08 बजकर 30 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, अश्विनी नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 54 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ।
व्याघात योग अपराह्न 02 बजकर 08 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ, विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 30 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : श्री गणेश चतुर्थी व्रत, भरणी का श्राद्ध
सूर्योदय का समय 24 सितंबर : सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 सितंबर : शाम 6 बजकर 15 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 24 सितंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 3 मिनट से 6 बजकर 27 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन 4 बजकर 35 से 5 बजकर 23 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 24 सितंबर 2021 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 35 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 12 बजकर 37 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक। भद्रा सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 29 मिनट तक।
आज के उपाय : आज शुक्रवार को लक्ष्मीजी को गुलाब का फूल अर्पित करें। आर्थिक कष्ट दूर होंगे।