24 HNBC News
24hnbc नवंबर 4 2020 पुख्ता सबूत के आधार पर गिरफ्तार हुए अर्णव, संजय राउत
Tuesday, 03 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

 

नई दिल्ली :- शिवसेना नेता राउत ने रिपब्लिक टीवी एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी के मुंबई में पुलिस हिरासत में लिया जाने का बचाव करते हुए कहा कि राज्य पुलिस कानून का पालन करती है । महाराष्ट्र की सरकार कभी बदले की भावना से कार्यवाही नहीं करती , पुलिस ने अर्णव को हिरासत में लिया है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस कानून का पालन करती है। पुलिस के पास यदि सबूत है तो वह सबूत के आधार पर कार्यवाही कर सकती है, राऊत ने कहा कि जब से राज्य में उद्धव ठाकरे का नेतृत्व आया है, सरकार आई है तो किसी के खिलाफ कोई बदले की कार्यवाही नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कानून का राज है। उन्होंने अर्णव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके चैनल में हम सब के खिलाफ जिस प्रकार का बदनामी का कैंपेन चलता है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई पुलिस के इस कदम की घोर निंदा की है।