निर्वाचित विधायक को 6 साल के लिए निष्कासित करने की की अनुशंसा शहर कांग्रेस ने अमर अग्रवाल को दिया जन्मदिन का तोहफा
Thursday, 23 Sep 2021 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। सिम्स कर्मचारी के साथ कांग्रेस नेता पूर्व एल्डरमैन पंकज सिंह के विवाद में अब कांग्रेस संगठन भी कूद पड़ा है। पंकज सिंह के बहाने संगठन ने एक बार फिर से बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे को निशाने पर लिया।
गौरतलब है कि शहर कांग्रेस के इस गुट से नगर विधायक शैलेश पांडे के पुराने मतभेद हैं। अधिकतर मामलों में संगठन ने ही विवाद का प्रारंभ किया था। इस बार संगठन के नेताओं ने यह कहते हुए नगर विधायक पर तीखे हमले किए की जिस तरह से नगर विधायक पंकज सिंह के खिलाफ हुई एफआईआर में पंकज के साथ खड़े हैं और बयान बाजी कर रहे हैं उसे थे कांग्रेस पार्टी की छवि खराब हो रही है, नगर विधायक ने कहा था की टी एस सिंह देव समर्थकों के साथ चुन-चुन कर बदला लिया जा रहा है। आज कांग्रेस भवन में बूथ प्रबंधन को लेकर बैठक रखी गई थी जिसके बाद अनुशासन समिति की बैठक हो गई। आमंत्रण पर नगर विधायक ने संदेशा भिजवाया था कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह बैठक में आने में असमर्थ हैं। बैठक में उपस्थित पार्षद शहजादी कुरैशी ने पंकज सिंह का बचाव किया और कहा कि सिम्स में कर्मचारियों की लगातार हड़ताल के कारण आम नागरिक बेहद परेशान हैं जिस मरीज के भाई ने पंकज सिंह को देर रात फोन किया था वह कांग्रेस कार्यकर्ता है ऐसे में हम पंकज सिंह के विरोध करने के स्थान पर सिम्स की अव्यवस्थाओं को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए । कुल मिलाकर सिम्स की हड़ताल के बहाने कांग्रेस पार्टी के भीतर के मतभेद फिर से बाहर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर शहर संगठन ने स्थानीय विधायक को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा की जबकि पार्टी के विधान के अनुसार विधायक के खिलाफ कोई भी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का अधिकार पीसीसी को ही हैं।
बिलासपुर शहर कांग्रेस को विधानसभा निर्वाचन परिणाम के दिन से ही शैलेश पांडे का जीतना कभी नहीं पचा और हमेशा किसी ना किसी बहाने अपने निर्वाचित विधायक को परेशानियों में झोका और आज एक बार फिर फूल छाप कांग्रेसी निर्वाचित विधायक को नीचा दिखाने में कामयाब रहे, यहां पर यह भी कहा जा सकता है कि शहर कांग्रेस ने अमर अग्रवाल को जन्मदिन का तोहफा दिया।