24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 20 स‍ितंबर 2021 : पोष्ठपदी पूर्णिमा, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग
Sunday, 19 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 29, शक संवत् 1943, भाद्रपद शुक्ल, पूर्णिमा, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 05, सफ़र 12, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 20 सितम्बर 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। पूर्णिमा तिथि अगले दिन तड़के 05 बजकर 25 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रप नक्षत्र का आरंभ।
शूल योग अपराह्न 03 बजकर 23 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ, विष्टि करण सायं 05 बजकर 27 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 09 बजकर 51 मिनट तक कुंभ, उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 20 सितंबर : सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 20 सितंबर : शाम 06 बजकर 21 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 20 सितंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से 03 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 08 मिनट से 06 बजकर 32 मिनट तक। अमृत काल शाम 07 बजकर 51 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 20 सितंबर 2021 :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 म‍िनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से 01 बजकर 27 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 03 बजकर 05 म‍िनट से 03 बजकर 54 म‍िनट तक। पंचक काल पूरा द‍िन रहेगा। भद्रा सुबह 06 बजकर 08 म‍िनट से शाम 05 बजकर 22 म‍िनट तक।
आज के उपाय : श‍िव पर‍िवार की पूजा करें, पितरों का ध्यान करें। जिनके पिता या माता का स्वर्गवास हो चुका है उन्हें दक्षिण मुखी होकर जल अर्पित करना चाहिए।