24 HNBC News
24hnbc ग्रामीण स्वरोजगार केंद्र कोनी में विभिन्न विधाओ में परीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित
Friday, 17 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी में मोमबत्ती प्रशिक्षण, अगरबत्ती , फास्ट फूड एवं गौपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु ग्रामीण क्षेत्र की महिला स्व सहायता समूह एवं पी. एल कार्ड धारक हितग्राही कृपया उक्त प्रशिक्षण हेतु महिला एवं बालिका अपना मनरेगा जॉबकार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड ,बैंक पासबुक की छायाप्रति ,शैक्षणिक योग्यता कम से कम 8 वीं से 12 वीं पास ,आयु 18 से 45 वर्ष तक होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी 5 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कोनी पुलिस थाना के पास आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे 30 सीट है। इच्छुक अभ्यर्थी कृपया जल्द से जल्द अपना पंजीयन करा कर अपना स्थान सुरक्षित करें ताकि तिथि निर्धारित कर जल्द से आपको सूचित किया जा सके एवं प्रशिक्षण संपन्न किया जा सके ।अधिक जानकारी के लिए इन नंबरों 9131741470,7477033935, 9617568368 पर संपर्क किया जा सकता है।