24hnbc मतदाता ने खूल कर बताई अपनी राय, परिणाम 10 को
Wednesday, 11 Nov 2020 00:00 am
24 HNBC News
बिलासपुर। मरवाही के उपचुनाव मे उम्मीद से ज्यादा मतदान ने राजनैतिक जानकारों को उलझन में डाल दिया है। शाम 4 बजे तक मतदान का प्रतिशत 55 के ऊपर था। ऐसा माना जा रहा है कि कुल मतदान 62 प्रतिशत के आस-पास रहेगा। ज्यादा मतदान का अर्थ सभी जानकार अलग-अलग तरह से ले रहे है। उपचुनाव मे अधिक मतदान सत्ता के खिलाफ गुस्सा नही कहा जा सकता, इस तर्क पर अधिक मतदान से कांग्रेस को लाभ ही दिखाई देता है। दुसरी ओर अधिक मतदान का यह अर्थ भी है वोटों का विभाजन वोट काटने वालों के बीच नही हो रहा है। जितना भी वोट मरवाही में होगा वो सब कांग्रेस भाजपा के बीच ही बटने वाला है। मतगणना में भाजपा कांग्रेस के बीच वोटो का विभाजन जिस तरह होगा उससे यह पता चलेगा की जेसीसीजे के अमित जोगी और धरमजीत जोगी कांग्रेस के कितने वोट भाजपा को दिला सके। मुख्या चुनाव में कांग्रेस की तो जमानत जब्त हो गई थी। भाजपा तब भी दो नंबर में थी। मरवाही में मतदान में विकास और न्याय मान और सम्मान के नाम पर वोट मांगा गया सत्ता पक्ष ने 15 वर्षोें की भाजपा सरकार को धोकेबाज बताते हुए अपने दो साल के कामों पर वोट मांगा। जबकि भाजपा और उसके नेता इस बात पर वोट मांग रहे थे कि कांग्रेस में जो घोषणा पत्र दिया था उस पर वह खरे नही उतरे। साथ में चुनाव से बाहर हो जाने के बाद भी जोगी परिवार अपने साथ न्याय-अन्याय को लेकर जनता के बीच घुम रहा था। किसकी बात को मतदाता ने कितनी तवज्जों दी यह दस तारीख को पता चलेगा।