24 HNBC News
24hnbc स्ट्रीट वेंडर योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित 25 सितंबर तक
Wednesday, 15 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित अंत्योदय स्वरोजगार योजना अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर योजना में 206 इकाई का लक्ष्य वर्ष 2021-22 के लिए प्राप्त हुए हैं। बिलासपुर जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों से योजना में आवेदन आंमत्रित किए जाते हैं। 
 आवेदक जिले का निवासी हो, अनुसूचित जाति वर्ग का हो, आयु 18 वर्ष से कम तथा 50 वर्ष से अधिक न हो। परिवार की वार्षिक आमदनी ग्रामीण क्षेत्र के लिए अधिकतम 40,500 तक एवं शहरी क्षेत्र के लिए 51,500 तक हो। आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पूर्व से किसी शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो तथा ऋण बकाया न हो संबंधी शपथ पत्र, पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफस सहित प्रस्तुत करें। 
 यह योजना बैंक प्रवर्तित योजना है। योजनान्तर्गत संबंधित का ऋण प्रकरण संबंधित सेवा क्षेत्र की बैंक शाखा को प्रेषित किये जायेंगे। बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत पश्चात् जिला अंत्यावसायी कार्यालय द्वारा 10,000 रूपये अनुदान स्वरूप दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक, आवेदन, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, कक्ष क्र. 17 पुरानी कंपोजिट बिल्डिंग, बिलासपुर में निर्धारित आवेदन पत्र निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 सितम्बर 2021 शाम 5 बजे तक है। आवेदन की फोटोकाॅपी, आवेदन में कांट-छांट, ओव्हरराईटिंग इत्यादि स्वीकार नहीं किए जायेंगे।