24hnbc फोटोयुक्त मतदाता सूची मुद्रण के लिए निविदा आमंत्रित 5 अक्टूबर तक
Wednesday, 15 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । जिला निवार्चन अधिकारी बिलासपुर द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचीयां मुद्रण कर प्रदाय करने हेतु दर निर्धारण के लिए संबंधित मुद्रकों फर्मों से मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। निविदा प्रपत्र, शर्ते एवं उसके संबंध में विस्तृत विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय बिलासपुर से 500 रूपये चालान के माध्यम से जमा कर 20 सितंबर 2021 को दोपहर 3 बजे तक कार्यालयीन दिवस में प्राप्त किया जा सकता है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2021 को दोपहर 3 बजे तक है। प्राप्त निविदाएं 5 अक्टूबर 2021 को शाम 4 बजे खोली जायेगी।