
बिलासपुर :- शहर में बेशकीमती संपत्तियों के विवाद और उन पर धोखाधड़ी की कई कहानियां हैं, एक नया विवाद अब लिंक रोड और गोलबाजार की जमीन से भी जुड़ गया है । सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बुखारी पेट्रोल पंप के सामने बृजमोहन दुआ पिता सीताराम दुआ की एक बेशकीमती संपत्ति है, बृजमोहन दुआ की बहन कृष्णा दुआ पति गोविंद दुआ ने सिविल लाइन थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है कि बृजमोहन दुआ के घर काम करने वाली जरहाभाटा क्षेत्र में निवास करने वाली चंद्र कली बाई पति आत्मप्रकाश और उसकी दो बेटियां दुर्गेश नंदिनी और नीलम शर्मा ने बृजमोहन की संपत्ति दस्तावेज में कूट रचना कर संपत्ति को औने-पौने में बेचा शिकायत के दिन 1 नवंबर को बृजमोहन दुआ अपने घर पर बिस्तर पर पड़ा हुआ था, किंतु 3 नवंबर को अब उसके घर पर ताला लगा हुआ है बहन की शिकायत के अनुसार बृजमोहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है वह हस्ताक्षर भी नहीं कर पाता । आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि बुखारी पेट्रोल पंप के सामने का प्लाट और गोलबाजार स्थित 33 नंबर की दुकान दोनों नजूल सीट की संपत्ति है । नगर निगम के दस्तावेजों बाजार विभाग ने 33 नंबर की दुकान किसी जुनेजा के नाम पर दर्ज है , बहन ने जिन दस्तावेजों के आधार पर शिकायत की है उसमें नौकरानी चंद्र कली बाई ने कुछ स्थानों पर स्वयं को बृजमोहन दुआ की पत्नी बताया है तो कुछ स्थान पर पड़ोसी इतना ही नहीं गोलबाजार की संपत्ति का अंतरण रजिस्ट्री से नहीं हुआ इस संबंध में दुकान मालिक से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने अपना पक्ष रखना नहीं चाहा ।
पुलिस ने मामले में 420,419 , 467, 468 , 471,120 बी के तहत मामला दर्ज किया है।