24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 14 स‍ितंबर 2021 : राधाष्टमी आज, जानें मुहूर्त और शुभ योग
Monday, 13 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 23, शक संवत् 1943, भाद्रपद शुक्ल, अष्टमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 30, सफ़र 06, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 सितम्बर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक, अष्टमी तिथि अपराह्न 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ।
आयुष्मान योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ, बव करण अपराह्न 01 बजकर 10 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार – श्री राधाष्टमी, महर्षि दधीचि जयंती।
सूर्योदय का समय 14 सितंबर 2021 : सुबह 06 बजकर 05 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 सितंबर 2021 : शाम 06 बजकर 27 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 14 सितंबर 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से 03 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 15 मिनट से 06 बजकर 39 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 01 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 14 सितंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 07 मिनट से 11 बजकर 53 मिनट तक।
आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।