24 HNBC News
24hnbc स्वामी आत्मानंद स्कूल भैरमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण
Wednesday, 08 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बीजापुर
बीजापुर - कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने निर्देशन में एसडीएम देवेश कुमार घ्रुव ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल भैरमगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया इस दौरान राज्य युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह एसडीएम भैरमगढ़ एआर राणा, इंजीनियर, सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम धु्रव ने स्कूल में चल रहे कार्यों को शीघ्रतापूर्वक करने हेतु समय-सीमा निर्धारित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये जिसके अन्तर्गत लाईब्रेरी क्लास रूम, लैब, शौचालय, इत्यादि को गुणवत्ता के साथ 25 सितम्बर तक पूर्ण करने वहीं रंग-रोगन टाईल्स फर्नीचर का कार्य पूर्ण करने के निर्देश मौके पर उपस्थित ठेकेदार एवं इंजीनियर को दिये।