24hnbc 59 लोगों को मिला वन अधिकार पत्र, पातरपारा एवं मंगापेटा को मिली अनेक सौग़ातें
Wednesday, 08 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार - बीजापुर
बीजापुर:- गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्रीय विधायक व बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मण्डावी ने ग्राम पंचायत पातरपारा में 59 पात्र हितग्राहियों को वनअधिकार पट्टों के वितरण करने के साथ ही ग्राम पंचायत पातरपारा में ही 2 किलो मीटर सड़क मुरमीकरण, एक रंग मंच, एवं खेल मैदान का भूमि पूजन किया। अपने दौरे में वे ग्राम पंचायत मंगापेटा पहुँचे जहां वे रंग मंच का लोकार्पण कर ग्राम पंचायत मंगापेटा में ही सामुदायिक भवन व 400 मीटर सी॰सी॰ सड़क का भूमि पूजन ग्रामीणों संग किया।
इससे पहले ग्राम पंचायत पातरपारा में विधायक विक्रम शाह मंडावी ने देश में पंचायती राज लागू होने के बाद जनपद पंचायत भैरमगढ़ में प्रथम अध्यक्ष के रूप में चुने जाने वाले स्व. बालसिंह कुदराम जी की प्रतिमा का अनावरण किया, विदित हो कि स्व. बालसिंह कुदराम जी की पहचान पूरे भैरमगढ़ क्षेत्र में एक अच्छे समाज सेवक व नेता के रूप में आज भी है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, छग युवा आयोग के सदस्य अजय सिंह, ज़िला पंचायत सदस्य सोमारु कश्यप, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सहदेव नेगी, जिला पंचायत सदस्या सन्तकुमारी मण्डावी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़ के अध्यक्ष लच्छु राम मौर्य, विधायक प्रतिनिधि सुखदेव नाग, सांसद प्रतिनिधि सीता राम मांझी, जनपद सदस्य कोसी समरथ, सरपंच पातर पारा रमिला हपका, ग्राम पंचायत मंगापेटा की सरपंच नीमा सडमेक सहित सरकारी अमला एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।