24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 9 स‍ितंबर 2021, गुरुवार : आज हरतालिका तीज व्रत, जानें आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग
Wednesday, 08 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - 
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 18, शक संवत् 1943, भाद्रपद शुक्ल, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 25, सफ़र 01, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 सितंबर 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।
राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि अर्द्धरात्रोत्तर 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र अपराह्न 02 बजकर 31 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।
शुक्ल योग रात्रि 8 बजकर 42 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 01 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 45 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : हरितालिका तीज, गौरी तृतीया, श्रीवराह जयंती।
सूर्योदय का समय 9 स‍ितंबर 2021 : सुबह 6 बजकर 3 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 स‍ितंबर 2021 : शाम 6 बजकर 33 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 9 स‍ितंबर 2021
अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 53 म‍िनट से 12 बजकर 43 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक। अमृत काल सुबह 08 बजकर 52 म‍िनट से 10 बजकर 22 म‍िनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 31 म‍िनट से 5 बजकर 17 म‍िनट तक। रवि योग दोपहर में 02 बजकर 31 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 9 स‍ितंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 03 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 13 म‍िनट से 04 बजकर 03 म‍िनट तक।
आज के उपाय : तुलसी को दीप दिखाएं और भगवान शिव सहित देवी पार्वती और गणपति की पूजा अर्चना करें।