24 HNBC News
24hnbc 10 नवम्बर को तय होगा की सड़क के आंदोलन का नेतृत्व कौन करेगा
Sunday, 01 Nov 2020 18:00 pm

24 HNBC News

 

 

बिलासपुर -  2  नवम्बर 3  नवम्बर दिन मंगलवार को छत्तीसगढ़ के एक मात्र उपचुनाव मरवाही में मतदान होगा  जिसका परिणाम 10 नवम्बर को निकलेगा कांग्रेस कितने  वोट से जीतेगी यह तो 10  को पता चलेगा |  किन्तु इस चुनाव ने राज्य की राजनीतिक समीकरणों को  बदल दिया |  पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के गुजर जाने के बाद भी उन्हें इस चुनाव में इतना याद किया गया जिससे यह पता चलता है की राज्य की राजनीति  आज भी किस तरह उन्ही के इर्द-गिर्द ढूंढती है ,  जेसीसीजे का बटवारा निश्चित है |  जोगी परिवार के कांग्रेस हाइकमान से संबंध कैसे है को लेकर  कई समाचार आते है |  इन दिनों जोगी परिवार भाजपा के नजदीक दिख रहा है |  मीडिया से अपनी हालही की बातचीत मे अमित जोगी अपनी  न्याय यात्रा को पद यात्रा मे बदलने की बात कहि |  राज्य मे कांग्रेस की भूपेश सरकार को दो वर्ष से अधिक हो चुका है, और अब सरकार के खिलाफ सड़क पर आंदोलन भी होंगे , कौन नहीं जानता  की अमित जोगी आंदोलन को लेकर उत्साहित हो जाते है |  भारतिया जनता पार्टी के अंतिम 12  माह में अमित जोगी ने ही सड़क की लड़ाई की थी |  कांग्रेस के खिलाफ जब भी आंदोलन शुरू होंगे निश्चित रूप से उसकी अगुवाई अमित के पास होगी , व उनके साथ धरमजीत सिंह खड़े दिखाई देंगे|  बीजेपी संग जेसीसीजे का गठबंधन इस बात पर निर्भर करेगा की  10  नवम्बर को भाजपा के खाते  में जो मत निकलेगा उसमे कितना हिस्सा जेसीसीजे का होगा |