24 HNBC News
24hnbc धर्मांतरण के खिलाफ रैली राज्यपाल, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
Tuesday, 07 Sep 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर। प्रदेश में बढ़ रहे धर्मांतरण को रोकने व कड़े कानून बनाने के संबंध में आज सनातनी हिंदू समाज के द्वारा रैली निकालकर राज्यपाल वह जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया ।
 
लाल बहादुर स्कूल से निकलकर रैली नेहरू चौक पहुंची यहां पर धर्मांतरण एवं लव जिहाद के खिलाफ नारेबाजी की गई इस रैली में काफी संख्या में लोग शामिल थे। बिलासपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है लव जिहाद की घटना भी हो रही है जो कि अत्यंत सोचनीय विषय है इस प्रकार की घटनाओं के सामने होने की स्थिति में नियंत्रण के कदम भी उठाए गए देश के कई राज्यों में धर्मांतरण के विरुद्ध कानून बनाया जा चुका है आज बड़ी संख्या में सनातनी हिंदू समाज के कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर में विशाल रैली निकाल ज्ञापन के माध्यम से धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई है।