24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 7 स‍ितंबर 2021, मंगलवार जानें आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग
Monday, 06 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 16, शक संवत् 1943, भाद्रपद कृष्ण, अमावस्या, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 23, मुहर्रम 28, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 सितम्बर 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु। राहूकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। अमावस्या तिथि प्रातः 06 बजकर 22 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 05 बजकर 05 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
साध्य योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 20 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ, नाग करण प्रातः 06 बजकर 22 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय का समय 7 स‍ितंबर 2021 : सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 7 स‍ितंबर 2021 : शाम 06 बजकर 36 मिनट पर। 
आज का शुभ मुहूर्त 7 स‍ितंबर 2021
अभ‍िजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 54 म‍िनट से 12 बजकर 44 म‍िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 54 म‍िनट से 12 बजकर 27 म‍िनट तक। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 31 म‍िनट से 05 बजकर 16 म‍िनट तक। त्रिपुष्‍कर योग 8 स‍ितंबर सुबह 04 बजकर 37 म‍िनट से 06 बजकर 02 म‍िनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 7 स‍ितंबर 2021 :
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक। इसके बाद रात 11 बजकर 10 म‍िनट से रात 11 बजकर 56 म‍िनट तक।
आज के उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें, बूंदी का प्रसाद वितरण करें।