24 HNBC News
24hnbc नक्सल प्रभावित परिवारों को पुनर्वास योजना के तहत मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने तीन दिवसीय शिविर आयोजन
Sunday, 05 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बीजापुर
बीजापुर 6 अगस्त 21 । कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में नक्सल पीड़ित परिवारों को पुर्नवास योजना के तहत विभिन्न मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है।यह शिविर आगामी तीन दिवस तक 6 सितंबर से 8 सितंबर2021तक बीजापुर पोटाकेबिन में आयोजित होगा।शिविर स्थल में पहुंचकर कलेक्टर अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं वहीं शिविर का लाभ उठाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों को बनवाने के लिए प्रेरित किया ताकि शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो सके। मौके पर उपस्थित शिविर प्रभारी सयुंक्त कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार ठाकुर से आवश्यक जानकारी लेते हुए दिशानिर्देश दिया जिसके अन्तर्गत नक्सली हिंसा में मृत व्यक्तियों के वंशावली तैयार करें ताकि वास्तविक उत्तराधिकारी को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में आसानी हो,नक्सल पीड़ित परिवार को बस पास कार्ड के रूप में जारी करने को कहा ताकि पास अधिक समय तक सुरक्षित रहे
 शिविर मे बन रहे है विभिन्न आवश्यक दस्तावेज
 
इस तीन दिवसीय शिविर के माध्यम से विभिन्न आवश्यक दस्तावेजों को बनाया जा रहा है जिसमें राशन-कार्ड,आधार-कार्ड, आयुष्मान कार्ड,पेंशन सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज सुलभता पूर्वक एक ही छत के नीचें उपलब्ध कराया जा रहा जिससें कार्यालयों का चक्कर काटना न पड़े।