24 HNBC News
24hnbc आंतरिक कलह को छुपाने मनगणत राजनीति कर रही कांग्रेस... गागड़ा
Sunday, 05 Sep 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बीजापुर
बीजापुर  6 अगस्त 21 । भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी की थूक वाली बयान को कांग्रेस विरोध कर रही है,इस बीच पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर मनगणत और अपनी अंतर्कलह को छुपाने के लिए दिखावे और तोड़ मरोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया। 
      हाल ही में बस्तर में हुई भाजपा की चिंतन शिविर के अंतिम दिन कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ था जिसमे भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक थूक वाली शब्द का प्रयोग किया था जिसे लेकर कांग्रेस विरोध कर रही है। विरोध के बीच पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा शब्दों को तोड़ मरोड़कर पेश करके कांग्रेस पार्टी अपने भीतर लगी राजनीतिक आग बुझाने का प्रयास कर रही है। जबकि पुरंदेश्वरी ने थूक नही बल्कि फूंक शब्द का प्रयोग किया था,दक्षिण भारत से संबंध रखती हैं इसलिए शब्दों को समझने में गलती कर,गलत पेश कर रहे हैं। इस पर पुरंदेश्वरी ने टवीट कर सफाई भी दे चुकी हैं।
      महेश गागड़ा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में है या विपक्ष में ये समझ से परे है इनकी कार्यशैली से प्रतीत होता है वे अपनी विफलता और आंतरिक कलह को छुपाने के प्रयास कर सांकेतिक रूप से भाजपा को मोहरा बनाने का प्रयास कर ऐसी राजनीति कर रही है।
 पूरा प्रदेश परेशान है लेकिन कांग्रेस को इसकी चिंता नही है वे अपनी राजनीति में व्यस्त हैं,कर्मचारी वर्ग,मितानिन,तृतीय चतुर्थ वर्ग श्रेणी के कर्मचारी से लेकर बेरोजगार एंव किसान तक परेशान है। चुनाव पूर्व सभी कर्मचारी वर्ग को अलग-अलग वादा किया था पर अब मुखर रहे हैं इसलिए सभी सड़क पर उतर आए हैं।