24 HNBC News
24hnbc पत्रकारों की राजनीति में अब पंजीकृत क्लब की हुई हंसाई
Sunday, 01 Nov 2020 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

पत्रकारों की राजनीति में अब पंजीकृत क्लब की हुई हसाई

 

बिलासपुर :- बिलासपुर जिले के ब्लॉक स्तर पर इन दिनों प्रेस क्लब खोलने का कार्यक्रम चल रहा है इसी के चलते मस्तूरी ब्लॉक में जिले के क्लब के पदाधिकारियों ने ब्लॉक के क्लब का शपथ ग्रहण करा दिया जिस क्लब के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ वह फर्म वह रजिस्टार के दफ्तर में पंजीकृत ही नहीं हुआ था किसने किसे शपथ दिला दी इस बात से रजिस्टर को क्या फर्क पड़ता है मस्तूरी से दो अलग-अलग दलों ने एक ही नाम का ऑनलाइन आवेदन किया था अधिकारी ने दोनों दल को नोटिस दिया है और कहा है कि मतभेद दूर कर उपस्थित हो जब तक ऐसा नहीं होगा पंजीयन लंबित रहेगा बिना पंजीयन जिन लोगों ने शपथ लेकर अपनी पीठ स्वयं थपथपाई थी अब क्षेत्रीय हंसी के पात्र बने साथ में लोग यह भी पूछ रहे हैं कि आखिरकार जिला क्लब को ब्लॉक स्तर पर पंजीकृत क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलाने की जल्दी क्यों थी।