24 HNBC News
24hnbc राजनैतिक वर्चस्व खत्म होता देख एसपी कार्यालय पहुंचे कथित नेता
Saturday, 04 Sep 2021 00:00 am
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
बिलासपुर । कल तक जो महंमद क्षेत्र नशा जुआ और सट्टे के साथ अवैध कारोबार का गढ़ हुआ करता था उस क्षेत्र में पुलिस की सख्ती लोगों को पसंद नहीं आ रही है । कल जो भीड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर और आईजी दफ्तर पहुंची उसका नेता भुवनेश्वर स्वयं को कांग्रेस का नेता बताता है किंतु उसका कांग्रेस पार्टी से कोई संबंध नहीं है साथ ही जिन नागरिकों को वह लेकर गया था वे उस क्षेत्र के निवासी भी नहीं है और उसके खिलाफ मस्तूरी थाना, सरकंडा थाना, मूलमुला, तोरबा थानों में अपराध भी दर्ज है। दूसरा नेता जो जमीन विवाद से जुड़ा है उसका मूल निवास हटरी चौक बिलासपुर में है और नेतागिरी करने महंमद तक जाता है एक समय था जब लाल खदान से लेकर महमंद, दर्रीघाट तक नशे का कारोबार फल फूल रहा था तब किसी भी आम नागरिक को कोई तकलीफ नहीं नजर आती थी जैसे-जैसे पुलिस ने इस क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाई तब जिन लोगों के अवैध धंधों को नुकसान हुआ उन्होंने विपक्षी दल के अप्रत्यक्ष समर्थन से शिकायतों का दौर शुरू किया है ऐसा लगता है कि मस्तूरी क्षेत्र में जैसे-जैसे कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा वैसे वैसे विपक्षी दल को अपना नुकसान नजर आता है यही कारण है कि ऐसे लोगों के पक्ष में भीड़ एकत्र हो रही है जिनका बैकग्राउंड जिला बदर के लायक हो चुका है। 
असल में पूरा मामला दर्रीघट क्षेत्र के मुख्य मार्ग स्थित एक जमीन का है भूमि कुल 21 डिसमिल बताई जाती है जिसमें से टांकेश्वर पाटले ने 7 डिसमिल जमीन क्रय की क्योंकि अभी भूमि का सीमांकन नहीं हुआ है अतः 21 डिसमिल में से 7 डिसमिल जमीन की स्थिति को लेकर भ्रम है और क्रेता चाहता है कि सीमांकन के पहले वाद भूमि पर निर्माण कार्य ना हो इसी बात को लेकर 1 सितंबर के दिन दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और उसी रात कुछ लोगों ने टांकेश्वर पाटले के घर पर पथराव भी हुआ था साथ में टांकेश्वर पाटले के घर के बाहर खड़ी एक जेसीबी को भी नुकसान पहुंचाया इस घटना की रिपोर्ट मस्तूरी थाने में दर्ज भी है यह आश्चर्य की बात है कि पहले यही शख्स घर पर पथराव करता है सामने खड़ी जेसीबी को नुकसान पहुंचाता है और 2 दिन बाद बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव भी करता है।