24 HNBC News
24hnbc संभाग में 929 शिक्षकों की भर्ती के लिए नियुक्ति आदेश जारी
Monday, 23 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - बिलासपुर
शिक्षा संभाग बिलासपुर में विभिन्न विषयों के विभिन्न संवर्गाें में शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्र पाए गए 929 अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। 
 संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी माध्यम के लिए 04 पद अंग्रेजी, 18 पद कला और 24 पद विज्ञान विषय तथा हिन्दी माध्यम के लिए अंग्रेजी विषय के ई संवर्ग हेतु 217 पद एवं टी.संवर्ग हेतु 89 पदों के लिए चयनित शिक्षकों का पदांकन आदेश जारी किया गया है। इसी तरह हिन्दी माध्यम जीव विज्ञान विषय के ई संवर्ग हेतु 136 पद एवं टी संवर्ग हेतु 78 पद, गणित ई संवर्ग हेतु 125 पद एवं टी. संवर्ग हेतु 98 पद एवं व्यायाम शिक्षक ई संवर्ग हेतु 107 पद एवं टी. संवर्ग हेतु 33 पद के लिए पात्र अभ्यर्थियों का पदाकंन आदेश पृथक-पृथक तैयार कर अभ्यर्थियों के पते में भेजे जा रहे हैं। पदांकित शाला की सूची कार्यालय के वेबसाईट https://jdeducationbsp.webs.com एवं स्कूल शिक्षा की वेबसाईट www.eduportal.cg.nic.in में देखी जा सकती है। नियुक्ति आदेश किसी अभ्यर्थी को समय से नहीं मिलता है तो कार्यालय में पात्रता पत्र दिखाकर आदेश प्राप्त कर सकते है।