24 HNBC News
24hnbc रायपुर में आज 100 से अधिक स्कूलों में सामान्य ज्ञान वह निबंध पर प्रतियोगिता आयोजित
Sunday, 22 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज सोमवार को जन्मदिन है। इसके लिए स्कूलों में सामान्य ज्ञान और निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराने की तैयारी है। सामान्य ज्ञान के प्रश्न और निबंध के विषय भी मुख्यमंत्री से ही जुड़े रखे गए हैं। यह प्रतियोगिता रायपुर के धरसीवां ब्लॉक में 100 से अधिक स्कूलों में हो रही है। मेरिट में आने वाली छात्र होंगे सम्मानित यह प्रतियोगिता दोपहर बाद 3 बजे के बाद होगी। बच्चों को "छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का योगदान' विषय पर 250 शब्दों में यह निबंध लिखना होगा। जो विद्यार्थी स्कूल में उपस्थित होकर प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं, उनके लिए ऑनलाइन माध्यम भी रखा गया है।