24 HNBC News
24hnbc ऐसा तो जोगी के समय होता था कह कर बाबा ने क्या किया इशारा....?
Saturday, 21 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - छत्तीसगढ़
बिलासपुर । 21 अगस्त के दैनिक अखबार में छत्तीसगढ़ के दो मंत्रियों ने अलग अलग फीता काटकर किया राजीव गांधी भवन का लोकार्पण आश्रय का समाचार छपा साथ ही स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान भी छपा की ऐसा तो जोगी के समय होता था । टी एस सिंह देव छत्तीसगढ़ की राजनीति में अपनी शालीनता के लिए पहचाने जाते हैं उनका यह वक्तव्य की ऐसा तो जोगी के शासन में होता था का विशेष अर्थ है। उन्होंने इशारे इशारे में भूपेश बघेल की कार्यशैली की तुलना जोगी की कार्यशैली के साथ कर दी भूपेश बघेल योगी मंत्रिमंडल में भी मंत्री थे और ऐसे में स्वाभाविक है की वे अपने पूर्व मुख्यमंत्री की कार्यशैली को जाने अनजाने फॉलो कर रहे हो जिन लोगों ने कांग्रेस सरकार 2001-2002 का अध्ययन किया है वह सब जानते हैं कि उस समय के मंत्री मंडल में जिसका नेतृत्व बतौर मुख्यमंत्री अजित जोगी के पास था के कितने निर्णय सामूहिक उत्तरदायित्व के होते थे और कितने निर्णय मुख्यमंत्री अकेला करते थे। शायद यही कारण है कि एक और औसर पर स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के मतभेद सामने आ गए थे और वह नीतिगत निर्णय जोगी चिकित्सालय और सरकारी क्षेत्र द्वारा ज्वाइंट वेंचर में लगने वाले ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों का था मुख्यमंत्री के निर्णय से इत्तेफाक ना रखने की बात स्वास्थ्य मंत्री ने सार्वजनिक रूप से कही थी। बाद में एक और मसला बृहस्पत सिंह विधायक द्वारा अन्य आदिवासी विधायकों का साथ लेकर टी एस सिंह देव के विरोध में की गई पत्रकारवार्ता है उसके बाद विधानसभा में जो कुछ हुआ और कैसे उस जग हंसाई से छत्तीसगढ़ का मंत्रीमंडल बाहर आया सब जानते हैं विधायक के खिलाफ कोई विशेष कार्यवाही नहीं हुई और अब एक मंत्री ने दूसरे मंत्री को नीचा दिखाने वाला काम कर दिया राजनीति के जानकार ऐसा मानते हैं कि कोई विधायक अपने ही राजनीतिक दल के कैबिनेट मंत्री के खिलाफ आरोप लगाए और मुख्यमंत्री की मुख सहमति भी ना हो ऐसा नहीं हो सकता। राजीव भवन के वर्चुअल कार्यक्रम की अगुवाई रायपुर से ही हो रही थी और सीएम स्वयं वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित थे ऐसे में एक मंत्री के फीता काटने के बाद दूसरा मंत्री फीता काट दे और सीएम को पता ना हो यह कैसे हो सकता है शायद इन्हीं तथ्यों के कारण टी एस सिंह देव का बयान ऐसा तो जोगी के शासन में होता था आगे की लाइन जिसे जनता समझ रही है की 3 साल के जोगी शासन के बाद कांग्रेस कितने साल विपक्ष में बैठी तो भूपेश जी को मुख्यमंत्री बने 3 साल लगभग हो चुका है. ..।