24 HNBC News
24hnbc आंतरिक शिकायत समिति के लिए अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त
Wednesday, 18 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
*आंतरिक शिकायत समिति के लिए अध्यक्ष, सदस्य नियुक्त*
बिलासपुर 19 अगस्त 2021/ महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 (2013 का संख्या 14) की धारा 29 में दिये गये निर्देशों के परिपालन में खाद्य शाखा द्वारा पूर्व में गठित समिति में संशोधन करते हुए आंतरिक शिकायत समिति में पदाधिकारी नामित किये गये है।
 सहायक खाद्य अधिकारी सुश्री सविता शर्मा को समिति का अध्यक्ष, खाद्य निरीक्षक सुश्री अंजना तिवारी, खाद्य निरीक्षक श्रीमती वर्षा सिंह एवं सहायक ग्रेड-3 श्रीमती नंदिनी धु्रव को समिति का सदस्य बनाया गया है।