24hnbc बिल्हा आईटीआई में शेष रिक्त स्थानों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त तक
Wednesday, 18 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बिल्हा में प्रवेश सत्र 2021-22 एवं 2021-23 में प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आॅनलाईन आवेदन आमंत्रित कर 14 अगस्त 2021 तक प्रवेश की कार्यवाही की गई है। ऐसे अभ्यर्थियों जिन्होंने पूर्व में किन्ही कारणों से आॅनलाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाये थे अथवा जिनका पूर्व मेें आॅनलाईन आवेदन के पश्चात् प्रवेश का अवसर समाप्त हो चुका हो, ऐसे अभ्यर्थी शेष रिक्त सीटों के लिए 25 अगस्त 2021 तक पुनः आॅनलाईन आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते है। नये आॅनलाईन रजिस्टे्रशन किये गये आवेदनों एवं पूर्व में रजिस्र्टड आवेदनों में से शेष आवेदकों के संयुक्त प्रवीण्य सूची से प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।