24 HNBC News
24hnbc सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बना सरपंच के जी का जंजाल अब चल रही जांच
Tuesday, 17 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर- मस्तूरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पेंड्री सरपंच के विरुद्ध शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। गांव के ही निवासी शपथ पत्र के साथ वर्तमान सरपंच खम्महन चतुर्वेदी के विरुद्ध शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे के संदर्भ में विधिवत शिकायत किया गया है। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए सक्षम अधिकारी ने मामले पर जाँच अधिकारी भी नियुक्त किया है। बताया जाता है कि संबंधित जाँच अधिकारी ने मौका निरीक्षण कर प्रतिवेदन भी तैयार किया है। सूत्र बताते हैं कि ग्राम सरपंच ने पेंड्री के शासकीय भूमि पर लगभग 3 एकड़ में कब्जा किया हुआ है। पंचायत अधिनियम के अनुसार कोई भी जनप्रतिनिधी शासकीय जमीन पर कब्जा नहीं कर सकता है। नियमानुसार त्रिस्तरीय पंचायत में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा धारी सरपंच को तत्काल पद मुक्त करने का नियम है। यदि जांच प्रतिवेदन में यह तथ्य आया है कि ग्राम पेंड्री के सरपंच ने शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है तो किसी भी दिन सरपंच को अनुविभागीय दंडाधिकारी कोर्ट से नोटिस मिलना तय है।