24hnbc उड़ीसा के दो व्यक्ति 78 लाख का परिवहन करते, चढ़े पुलिस के हत्थे
Sunday, 15 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
महासमुंद। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले के समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अवैध शराब बिक्री रोकने व अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत् थाना/चैकी क्षेत्रों में सघन गस्त/पेट्रोंलिग कर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी कि आज दिनांक 16.08.2021 को राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 खट्खटी रोड़ ओव्हर ब्रीज बसना के उपर वाहन चेकिंग किया जा रहा था। एक संदिग्घ स्वीफ्ट् डिजायर कार क्रमांक OD 17L 3141 को ओड़िसा की ओर से आते देखा गया। जिसें खट्खटी चेकिंग पाइंट पर रोका गया। वाहन में चालक रूद्र कुमार कुम्हार पिता मोतीलाल कुम्हार उम्र 42 वर्ष सा. सोहेला जिला बरगढ़ एवं पंकज गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 34 वर्ष सा. सोहेला जिला बरगढ़ बैंठे मिलें। जिनसे कहा से आना, कहा जाना एवं वाहन में क्या होने संबंधी पूछताछ करने पर गोल-मोल जवाब देने लगा। उनकी जवाब संतोषप्रद नही होने व संदिग्ध लगने पर वाहन की डिक्की चेक कराने को कहा गया। डिक्की चेक करने पर स्टेपनी टायर वाले स्थान पर दो थैला मिला थैला को खोलकर देखने पर भारी मात्रा में नगदी 78,00,000 रूपयें मिलें। चालक रूद्र कुमार कुम्हार एवं वाहन में बैठे व्यक्ति पंकज गुप्ता से नगदी रकम रखने व परिवहन करने के संबंध में पूछताछ किया तो रकम किराना दुकान को होना और भारतीय स्टैंट बैंक रायपुर में जमा करने हेतु ले जाना बताया। पुलिस टीम द्वारा रकम का वैधानिक दस्तावेज दिखाने को कहा गया। जिनके द्वारा कोई भी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर थाना बसना में धारा 102 जा0फौ0 के तहत कार्यवाही कर रकम जप्त किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुलकर साहू एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन में थाना प्रभारी बसना लेखराम ठाकुर प्रआर मान सिंग आर घनाराम कुर्रे, हेम सिंह, छत्रपाल पटेल द्वारा की गई।