
मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए अब प्रचार अभियान अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। चुनाव के अंतिम दौर में दोनों ही पार्टियों के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ चुनावी कर उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे है। चुनाव मंचों से जहां नेता एक दूसरे पर हमला करने में सियासी मार्यादा ताक पर रख रहे है तो दूसरी ओर अब चुनाव के अंतिम दौर में फिर राष्ट्रवाद का मुद्दा गर्मा गया है। भाजपा की स्टार प्रचारक और पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोधियों के बीच का चुनाव है। भिंड जिले के मेहगांव में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि 28 विधानसभाओं पर हो रहे उपचुनाव सत्य और असत्य के बीच का चुनाव है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने मध्यप्रदेश का विकास किया और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में अंधकार करने वाली और विनाश करने वाली कांग्रेस है। यह उपचुनाव सरकार बनाने का नहीं,एक मजबूत सरकार चलाने का चुनाव है। इसलिए आप सोच-समझकर उस पार्टी को वोट दें जो राष्ट्रवाद से प्रेरित हों। यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोधियों के बीच का चुनाव है।