24 HNBC News
24hnbc प्रभारी मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
Thursday, 12 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त रविवार को प्रातः 9 बजे पुलिस परेड ग्राउड में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित होगा। जिसमें राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुर्नवास एवं वाणिज्यिक कर (पंजीयन एवं मुद्रांक) विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ध्वजारोहण करेंगे। 
 समारोह में प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 9.02 बजे राष्ट्रगान, प्रातः 9.05 बजे पुलिस, नगर सेना द्वारा राष्ट्रध्वज की सलामी, प्रातः 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन एवं उद्बोधन तथा प्रातः 9.35 बजे प्रशस्ति पत्र का वितरण होगा।