24hnbc पेयजल की संदिग्ध यूनिट चल रही है बिलासपुर में
Sunday, 08 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। पेयजल का व्यवसाय कमाई की दृष्टि से इतना बड़ा है कि स्थानीय स्तर पर कई लोग इसमें कूद पड़े हैं कहने को तो पानी का व्यवसाय करने के पहले बहुत से नियमों का पालन करना होता है पर जिस व्यवसायी को केवल कमाई दिखती हो उसे नियमों के पालन या उल्लंघन से क्या फर्क पड़ता है ।
बिलासपुर से सटे हुए औद्योगिक क्षेत्र सीएसआईडीसी एवं हाल ही में नगर निगम घोषित हुए क्षेत्र में इन दिनों ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर एक ऐसी फैक्ट्री कार्यरत है जिसक गेट पर भी इस बात का कोई बोर्ड नहीं लगा कि वहां पर काम क्या होता है अंदर जाने पर उपस्थित व्यक्ति ने बताया कि अभी दो-तीन दिन पूर्व ही इस स्थान पर हमने काम करना शुरू किया है इसलिए कागज पर कोई जानकारी नहीं दी जा सकती इतना कहने के बाद उसने हमसे हमारे परिचय पत्र देखना चाहे और परिचय पत्र दिखाने पर अपने मोबाइल से तुरंत उसकी फोटो ली वह यह जानना चाहता था कि पत्रकार हो तो पत्रकारों की सही जानकारी कहां से मिलेगी जब हमने उसे पत्रकारों की सही जानकारी कहां मिलेगी बता दिया तब उसने तुरंत किसी हरीश नाम के व्यक्ति को फोन किया और उसे हमारी बात कराई हरीश ने हमें यह नहीं बताया कि उसका इस पानी संस्थान से क्या संबंध है उल्टे संस्थान में कार्यरत व्यक्ति बार-बार यह बता रहा था कि उसका पानी किस-किस पत्रकारिता संस्थान में जाता है गोया पत्रकार संस्थान में पानी बेचना उसके प्रमाणिकता का प्रमाण पत्र हो फैक्ट्री के अंदर जिस तरह से पानी पैक किया जा रहा था उसे किसी भी स्थिति में आदर्श नहीं माना जा सकता दूसरा सबसे बड़ा प्रश्न यही है कि जब यूनिट का स्थान परिवर्तन हुआ तो अब वर्तमान में जहां पानी पैक हो रहा है पुराने संस्थान के नाम पर लिए गए प्रमाण पत्र नए संस्थान में लागू कैसे हो सकते हैं यह बात विशेष उल्लेखनीय हैं कि बिलासपुर में हर क्षेत्र का पानी के पीएच मान में बहुत अंतर है ऐसे में भूमिगत जल को बोतलों में बंद करके बेचने के धंधे पर दोबारा गौर किया जाना चाहिए।