24 HNBC News
24hnbc जांच समिति बनी भीगी बिल्ली
Friday, 06 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के सामने जांच कमेटी भीगी बिल्ली के समान खड़े नजर आते हैं। जब एक महिला कर्मचारी अणिमा मिश्रा की शिकायत पर डायरेक्टरेट ने सीधा आदेश जारी किया जांच अधिकारियों का नाम घोषित किया और 15 दिवस के भीतर प्रतिवेदन भेजने कहा उसके बावजूद 8 जुलाई 2021 को गठित की गई जांच समिति आज 7 अगस्त 2021 तक जांच शुरू ही नहीं कर पाई ऐसे में यही कहना उचित नजर आता है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी के सामने जांच समिति भीगी बिल्ली है। अणिमा मिश्रा जो कि जिला कार्यक्रम अधिकारी से पीड़ित हैं उन्होंने अपनी शिकायत में स्पष्ट कहा है कि उन्हें मानसिक रूप से, आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है अपने पत्र में उन्होंने बताया कि तबादला आदेश के साथ उन्हें जिस पद पर कार्य करने का आदेश था वह काम कभी सौंपा ही नहीं गया जानबूझ कर उन्हें अन्यत्र पोस्टिंग दी गई और लंबे समय तक उन्हें वेतन से वंचित रखा गया बाद में जिले के बाहर किसी अन्य स्थान से उनका वेतन आहरण कराया गया अभी भी उन्हें बीमार होने के बावजूद बार-बार कार्य स्थल बदलकर प्रताड़ित करना जारी है ऐसे में कर्मचारी बीमार होकर छुट्टी पर चल दीया किंतु जिला कार्यक्रम अधिकारी का रुतबा, हैसियत, ओहदा सब कुछ ऐसा नजर आता है मानो सचिव उसके अंगूठे के नीचे हैं।