24 HNBC News
24hnbc बिलासपुर का फूड पार्क खटाई में
Thursday, 05 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। सरकार योजनाएं तो एक से एक ले आती है किंतु उन्हीं योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान करना कठिन हो जाता है। बिलासपुर जिले में एक फूड पार्क की योजना थी उद्योग केंद्र ने जिला पंचायत सामान्य सभा के माध्यम से इसकी घोषणा भी कर दी थी और तब बताया गया था कि फूड पार्क करगी कला कोटा में बनेगा आज जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में यह बात खुलकर सामने आई की करगी कला कोटा में जिस 25 एकड़ भूमि पर फूड पार्क की घोषणा की गई थी वह छोटे झाड़ का जंगल निकला। अतः यह योजना नहीं आएगी सलका रोड पर बताया गया कि जो दूसरी जमीन खोजी गई उसके आधे भू-भाग पर अवैध कब्जा है और वह भी एक ही व्यक्ति का इस तरह बिलासपुर का फूड पार्क जमीन न मिलने के कारण अंधेरे में है।