
रायपुर। शाम एक युवक की बोरी में बंद लाश राजधानी में मिलने से सनसनी फैल गई लाश कादरवाड़ा गुरुनानक चौक के एक निवासी शेख आशिक कादर उर्फ फिरोज खान की है बताया जा रहा है जिसके शरीर में कई जगह चोट के निशान से हत्या का संदेह व्यक्त किया जा रहा है मृतक फिरोज खान पिछले 2 दिनों से घर से लापता था शाम को पुरानी बस्ती के एक तालाब की सफाई के दौरान कर्मचारियों को एक बोरी मिली सफाई कर्मियों को बोरी में शव होने की शंका हुई तो उसकी जानकारी पुरानी बस्ती थाने को दी, सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी लखन पटेल और पुरानी बस्ती की पुलिस पहुंची बोरी से लाश को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया मृतक की शिनाख्त फिरोज खान के रूप में हुई उसके शरीर में कई चोट के निशान मिले हैं. ऐसा संदेह किया जा रहा है कि उसकी हत्या हुई है पूछने पर यह पता चल रहा है कि मृतक की दो पत्नी है जिसमें एक पत्नी टिकरापारा की है और दूसरी पत्नी पंडरी में रहती है फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है पुलिस को भरोसा है कि जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझा ली जाएगी.