24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग
Monday, 02 Aug 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com

समाचार -

आज का पंचांग 3 अगस्त 2021 : आज की तिथि और भद्रा काल का समय जानें
राष्ट्रीय मिति श्रावण 12, शक संवत् 1943 श्रावण कृष्ण दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 19, जिल्हेज 23, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 03 अगस्त 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि अपराह्न 01 बजे तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, ध्रुव योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 05 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ।

विष्टि करण अपराह्न 01 बजे तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 3 अगस्त 2021 : सुबह 05 बजकर 43 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 3 अगस्त 2021 : शाम 07 बजकर 10 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 3 अगस्त 2021 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 57 मिनट से 07 बजकर 21 मिनट तक। अमृत काल रात्रि 10 बजकर 08 मिनट से 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 3 अगस्त 2021 :

राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 25 मिनट से 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगा इसके बाद मध्य रात्रि 11 बजकर 24 मिनट से 12 बजकर 06 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 05 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 59 मिनट तक।

आज के उपाय : चमेली तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी का लेपन करें और तिलक लगाएं।