24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 1 अगस्त 2021, रविवार : आज की तिथि मुहूर्त और शुभ योग का समय जानें
Saturday, 31 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति श्रावण 10, शक संवत् 1943 श्रावण कृष्ण अष्टमी, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 17, जिल्हेज 21, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 01 अगस्त 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। अष्टमी तिथि प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र सायं 07 बजकर 36 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ।
गण्ड योग रात्रि 10 बजे तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 07 बजकर 57 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 23 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज दिन विशेष : श्री बाल गंगाधर तिलक स्मरणोत्सव
सूर्योदय का समय 1 अगस्‍त 2021 : सुबह 05 बजकर 42 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 1 अगस्‍त 2021 : शाम 07 बजकर 12 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 1 अगस्‍त 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से 03 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 59 मिनट से 07 बजकर 23 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 02 बजकर 13 मिनट से 04 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्त 1 अगस्‍त 2021 :
राहुकाल शाम को 04 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 18 मिनट तक।
आज के उपाय : आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल गाय को गुड़ खिलाएं।