24hnbc राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत अब रागी फसल भी सम्मिलित
Thursday, 29 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । धान के बदले अन्य फसल को प्रोत्साहित करने कृषि आदान सहायता के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश जारी किये गये है। जिसके तहत् इस योजना में अब रागी फसल को भी सम्मिलित किया गया है।
योजनांतर्गत वर्ष 2020-21 में किसान द्वारा न्यूनतम सर्मथन मूल्य पर धान विक्रय किए गए रकबे पर धान के बदले सम्मिलित अन्य वैकल्पिक फसलों मक्का, सोयाबीन, अरहर, कोदो-कुटकी, गन्ना के साथ-साथ रागी की फसल को भी जोड़ा गया है।