24 HNBC News
24hnbc कौन कर रहा है टी एस सिंह देव की राजनैतिक हत्या....?
Tuesday, 27 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के भीतर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे और सदन के वरिष्ठ सदस्य विधायक अजय चंद्राकर के बीच हुई बातचीत में शैलेश पांडे ने कहा " मैं राजनैतिक हत्या नहीं कर रहा हूं" विधायक का प्रश्न स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव के विभाग का था और विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक को परामर्श दिया कि वे मंत्री महोदय से उनके कक्ष में जाकर मिले अजय चंद्राकर ने शैलेश पांडे को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्री कल से परेशान हैं आप उनके खास आदमी हैं आप क्यों परेशान कर रहे हैं। जवाब में विधायक ने कहा कि मैं उनकी राजनैतिक हत्या नहीं कर रहा हूं प्रश्न यही से उठता है कि टी एस सिंह देव विरुद्ध बृहस्पत सिंह के मामले में क्या टीएस सिंह देव की राजनैतिक हत्या हो रही है और यदि यह बात सही है तो इस राजनैतिक हत्या का सूत्रधार कौन है । 
सदन के बाहर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने भी यही बात कही है उन्होंने कहा कि यह बात पूछी जानी चाहिए कि टी एस सिंह देव बृहस्पत मामले का धागा किस के पास है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को जीतना जबरदस्त बहुमत प्राप्त है उसे देख कर भारतीय जनता पार्टी सपने में भी दलबदल अथवा अन्य कोई ऐसा हथकंडा जो मध्यप्रदेश में हुआ राजस्थान में कोशिश हुई की तर्ज पर सत्ता नहीं पा सकती यही कारण है कि समय-समय पर प्रायोजित मीडिया ढाई ढाई के फॉर्मूला की बात उछलता है असल में चेस बोर्ड पर ढाई की चाल घोड़े की है अब प्रश्न यह है कि चेस बोर्ड के दोनों और घोड़े की ढाई चाल और हाथी की सीधी चाल कौन खेल रहा है। क्योंकि मामला सरगुजा पैलेस का है ऐसे में मानना चाहिए कि राजाओं को चेस बोर्ड खेलने का ज्यादा अनुभव है ऐसे में सदन के नेता कहीं चेस बोर्ड पर कमजोर न पड़ जाए।