24 HNBC News
24hnbc महापौर और कलेक्टर ने किया कदम का पौधा रोपित
Monday, 26 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में महापौर श्री रामशरण यादव एवं कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने आज कदम का पौधा रोपित किया।
            महापौर श्री रामशरण यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण आवश्यक है। आॅक्सीजन के लिए हमें अधिक से अधिक पौधांे का रोपण करना चाहिए। कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर ने इस अवसर पर कहा कि शहर में बढ़ते प्रदूषण के नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाना अनिवार्य हो गया है। यह कार्यक्रम किसी एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए। पयार्वरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए न केवल पौधरोपण आवश्यक है अपितु लगाए गए पौधों की देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। आज लगाए गए यह पौधे छायादार वृक्षों में तब्दील होने के बाद आने वाली पीढ़ियों के लिए सुखद अनुभव देने वाले होंगे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की अपील की। पौध रोपण कार्यक्रम के तहत आज 750 से अधिक छायादार, फलदार पौधे व्यापार विहार सड़क, गौरव पथ एवं प्लेनेटोरियम के आॅक्सीजोन में रोपित किए गए। 
इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री शेख नजरूद्दीन, पार्षद, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हैरीश एस, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री पी.के. पंचायती सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।