24 HNBC News
24hnbc आज का पंचांग 25 जुलाई 2021 : आज पूरी रात पंचक, जानें तिथि और मुहूर्त
Sunday, 25 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति श्रावण 03, शक संवत् 1943 श्रावण कृष्ण प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 10, जिल्हेज 14, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 जुलाई 2021 ई॰।
सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। प्रतिपदा तिथि प्रातः 05 बजकर 51 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ।
श्रवण नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 42 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ।
कौलव करण प्रातः 05 बजकर 51 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा रात्रि 10 बजकर 47 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : जया पार्वती व्रत समाप्त, अशून्य शयन व्रत
सूर्योदय का समय 25 जुलाई 2021 : सुबह 5 बजकर 39 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 जुलाई 2021 : शाम 7 बजकर 16 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2021 :
विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक। अमृत काल अर्द्ध रात्रि 12 बजकर 25 मिनट से 1 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 16 मिनट से 4 बजकर 57 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 25 जुलाई 2021 :
राहुकाल 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल शाम को 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक। पंचक रात को 10 बजकर 48 मिनट से सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक।
आज के उपाय : तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें लाल चंदन डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपको आरोग्य की प्राप्ति होगी।

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: