24 HNBC News
24hnbc परिपक्व मतदाता का सुलझा हुआ निर्णय, पूर्ण हुआ बिलासपुर प्रेस क्लब का चुनाव
Saturday, 24 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । बिलासपुर प्रेस क्लब के सभी मतदाता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने सोची समझी नीति के तहत अध्यक्ष और सचिव पद पर अलग-अलग पैनल के उम्मीदवारों को चुनाव जीताया हमेशा यही होता है कि एक ही पैनल से अध्यक्ष और सचिव बना देने से निर्णय तानाशाही में बदल जाते हैं वैसे एक व्यक्ति एक पद को देखते हुए नैतिकता यह कहती है कि प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित सचिव महोदय को पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति के पदाधिकारी पद से इस्तीफा दे देना चाहिए वैसे भी सहकारी समिति में भी मार्च माह के बाद नया चुनाव होना है। प्रेस क्लब चुनाव में मतदान शनिवार के दिन हुआ है तब ज्योतिष आंकलन यही कहता है कि इस बार का कार्यकाल कोर्ट कचहरी में फस फस कर चलेगा। अधिसूचना जारी होने के बाद से लगभग 7 आवेदन पत्र रजिस्टर कोर्ट में जमा हुए आज नहीं तो कल उन सभी आवेदन पत्रों पर प्रक्रिया होनी ही है वैसे भी बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव रजिस्ट्रार कोर्ट तक जाते ही हैं और यह परंपरा पूर्व अध्यक्ष ने ही डाली है। अतः परंपरा को बढ़ाना मर्यादा ही कहलाएगी। संस्था में सदस्यों की सूची देखकर पता चलता है कि मतदाताओं में पूर्व विधायक प्रत्याशी, वर्तमान एमआईसी सदस्य, केंद्र सरकार की नियुक्ति पर पद पाए हुए राज्य सूचना आयोग में बतौर सदस्य बने लोग भी हैं। इनमें से अधिकतर मत देने नहीं आए किंतु राज्य सूचना आयोग के सदस्य सरकारी गाड़ी से मतदान करने आए थे इसे भी नैतिक दृष्टि से उचित नहीं कहा जा सकता है, किंतु आज के दौर में नैतिकता के मापदंड का चिंता किसे है अब परिणाम आने के बाद प्रेस क्लब चुनाव संस्था स्तर पर पूर्ण हुआ अभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को रजिस्टर से अपने निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र लेना शेष है सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं। 

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: