24 HNBC News
आज का पंचांग 25 जुलाई से सावन मास आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और राहु काल
Saturday, 24 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार -
25 जुलाई का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार इस दिन श्रावण यानी सावन मास का आरंभ हो रहा है. आज श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा की तिथि है. चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है. इस दिन श्रवण नक्षत्र है. हिंदू धर्म में सावन के महीने को सभी महीनों में विशेष माना गया है. सावन मास का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है.
आज की पूजा (Aaj Ki Puja)
25 जुलाई को रविवार का दिन है. रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा की लिए उत्तम माना गया है. सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का अधिपति यानी राजा माना गया है. वर्तमान समय में कर्क राशि में सूर्य का गोचर बना हुआ है. कर्क राशि में आज बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण कर्क राशि में होगा. बुधादित्य योग को ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ योगों में से एक माना गया है.
25 जुलाई 2021 पंचांग (Panchang 25 July 2021)
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: श्रावण
पक्ष: कृष्ण
दिन: रविवार
तिथि: प्रतिपदा - 05:52:39 तक, द्वितीया - 28:06:06 तक
नक्षत्र: श्रवण - 11:18:06 तक
करण: कौलव - 05:52:39 तक, तैतिल - 16:55:10 तक
योग: आयुष्मान - 24:41:38 तक
सूर्योदय: 05:38:09 AM
सूर्यास्त: 19:16:40 PM
चन्द्रमा: मकर राशि - 22:48:01 तक
द्रिक ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 17:34:21 से 19:16:40 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 12:00:08 से 12:54:42 तक
दिशा शूल: पश्चिम
अशुभ मुहूर्त का समय -
दुष्टमुहूर्त: 17:27:32 से 18:22:06 तक
कुलिक: 17:27:32 से 18:22:06 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 12:00:08 से 12:54:42 तक
यमघण्ट: 13:49:16 से 14:43:50 तक
कंटक: 10:11:00 से 11:05:34 तक
यमगण्ड: 12:27:24 से 14:09:43 तक
गुलिक काल: 15:52:02 से 17:34:21 तक

A PHP Error was encountered

Severity: Core Warning

Message: PHP Startup: Unable to load dynamic library 'monarxprotect-php72.so' (tried: /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so: cannot open shared object file: No such file or directory), /opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so (/opt/alt/php72/usr/lib64/php/modules/monarxprotect-php72.so.so: cannot open shared object file: No such file or directory))

Filename: Unknown

Line Number: 0

Backtrace: