24hnbc अरपा भैंसाझार बैराज से छोड़ा गया पानी, अरपा नदी में जल स्तर की होगी वृद्धि
Friday, 23 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । पेंन्ड्रा अमरकंटक क्षेत्र में अधिक वर्षा होने के कारण अरपा भैंसाझार बैराज से आज सुबह 10 बजे 700 क्यूमेक जल छोड़ा गया जो बैराज साइट पर प्रवाह के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है जिससे बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि होगी।
मुख्य कार्यपालन यंत्री सिंचाई विभाग कोटा द्वारा नदी के आस-पास गतिविधियां करने वाले लोगो को सर्तकता बरतने का अनुरोध किया गया है। उन्होनें बताया कि बैराज का पूर्ण जल भराव क्षमता स्तर 302 मीटर। 22.168 क्यूमेक है। वर्तमान में बैराज का जल स्तर 86.2 प्रतिशत है। बैराज से छोड़े जा रहे वर्तमान जल बहाव का दर 696.3 घन मीटर प्रति सेकण्ड, नहर में छोड़े जा रहे कुल जल बहाव का दर 0.82घन मीटर प्रति सेकण्ड, नहर एस्केप में जा रहे जल प्रवाह का दर शून्य क्यूमेक, आगे नहर में जा रहे कुल जल प्रवाह का दर 0.82 क्यूमेक है इस तरह नदी में बैराज से छोड़े जा रहे जल प्रवाह का दर वर्तमान में 696.3 क्यूमेक है। यह प्रवाह के अनुसार कम ज्यादा हो सकता है। इसलिए नदी के आस-पास सतर्कता बरतने कहा गया है।