
आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और 03:17 pm के बाद चतुर्दशी शुरू हो जाएगी। आज गणेश जी की उपासना करें।
पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का मिलता है ज्ञानभगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिन की करनी चाहिए शुरुआतदोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहेगा राहुकाल
आज विक्रम संवत 2077 अश्विन माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी है। आज गुरुवार है।आज चन्द्रमा मीन राशि में है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।
उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज विष्णु जी की पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज शिव जी की पूजा व रुद्राभिषेक का भी अनन्त फल है।आज गुरु की शुभता में वृद्धि के लिए धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
दिनांक 29 अक्टूबर
माह आश्विन
पक्ष शुक्ल
तिथि त्रयोदशी 03:17pm तक फिर चतुर्दशी
दिवस गुरुवार
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद 12pm तक फिर रेवती
करण तैतिल
सूर्योदय 06:29 am
सूर्यास्त 05:40 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मीन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45am से 12:25pm तक
विजय मुहूर्त 02:01 pm से 02: 41pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:30pm से 06:02pm तक
राहुकाल दोपहर 01:30 से 03 बजे तक
मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। पूजा के बाद पंचांग के अध्ययन से करें शुरुआत।