24hnbc प्रेस क्लब चुनाव संदर्भ -1
Thursday, 22 Jul 2021 00:00 am
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर। ऐसा मानना कदापि उचित नहीं होगा कि 24 जुलाई 2021 को होने वाले बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव का संबंध उसके सदस्यता संख्या मात्र 450 से है। मोटे तौर पर समाज के भीतर जो कुछ चल रहा है उनमें चाहे गुण हो या अवगुण उन सब से प्रेस क्लब नाम की संस्था भी अछूती नहीं है। हालांकि सब पर खबर बनाने वाले और किसी की भी अनियमितता पर प्रश्न पूछने वाले पर यह बड़ी जिम्मेदारी होती है कि वह कम से कम अपनी संस्था में तो व्यवस्था के द्वारा लागू किए गए नियमों को पालन करें किंतु इस मापदंड पर ही प्रेस क्लब बिलासपुर पंजीयन क्रमांक 15662 खरा नहीं उतरता, 1985 में पंजीकृत हुई इस संस्था ने सरकारी अधिकारी के एक पत्र के अनुसार ही 1998 से धारा 27 एवं 28 का पालन नहीं किया जो आज दिनांक तक सतत जारी है।
छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर सक्रिय हजारों की संख्या में पंजीकृत संस्था में प्रेस क्लब उन दुर्लभ संस्था में होगी जिसने 1998 से आज तक शानदार तीन दशक में कभी भी सरकार के द्वारा बनाए गए धारा 27 व 28 के नियम का पालन नहीं किया और जिम्मेदार अधिकारियों ने उसके पंजीयन को रद्द नहीं किया। आइए सब मतदाता इस तथ्य से अवगत हो जाएं कि हम जिस संस्था के सदस्य हैं वह संस्था जिस अधिनियम के तहत पंजीकृत है उसी अधिनियम के नियमों का पालन नहीं करती।