24 HNBC News
24hnbc पंचांग 19 जुलाई 2021, सोमवार : आशा दशमी व्रत आज, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त
Sunday, 18 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc. Com
समाचार -
राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 28, शक संवत् 1943 आषाढ़ शुक्ल, दशमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 04, जिल्हेज 08, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जुलाई 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।
राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। दशमी तिथि रात्रि 10 बजे तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ, विशाखा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ, शुभ योग रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत शुक्ल योग का आरंभ।
तैतिल करण पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04 बजकर 54 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत व त्योहार – आशा दशमी, गुप्त नवरात्र पारणा।
सूर्योदय का समय 19 जुलाई 2021: सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 जुलाई 2021: शाम 07 बजकर 19 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त 19 जुलाई 2021 :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 06 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 02 बजकर 16 मिनट से 03 बजकर 46 मिनट तक। रवि योग सुबह 05 बजकर 35 मिनट से रात्रि 10 बजकर 27 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि 10 बजकर 27 मिनट से अगले दिन 05 बजकर 36 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त 19 जुलाई 2021 :
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 55 मिनट से 01 बजकर 50 मिनट तक इसके बाद दोपहर 03 बजकर 40 मिनट से 04 बजकर 35 मिनट तक। वर्ज्य काल अगले दिन 02 बजकर 08 मिनट से 03 बजकर 37 मिनट तक।
आज के उपाय : माता से आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें।
​​​​