24hnbc सहायक अभियंता की तानाशाही 15 कृषकों के साथ पूरा मोहल्ला अंधेरे में, प्रभावित हो रही खेती
Thursday, 15 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News
24hnbc.com
समाचार -
बिलासपुर । जहाँ एक ओर प्रदेश कि कांग्रेस सरकार मुफ्त बिजली योजना ला रही है वही विधुत विभाग में बैठे कई अधिकारी उनकी इस योजना को पानीपलित कर रहे है । हम बात कह रहे है सकरी सहायक अभियंता कि मनमानी का जिसका कोई ठाह नही है। घुरू के किसानो के लिए अलग कि गई ट्रांसफार्मर पर पूरी तरह से अवैध हुकिंग कर कब्जा करवा दिया गया है। इस ट्रांसफार्मर में घुरू का एक मोहल्ला के साथ छोटे बड़े कुल 15 किसानो को कनेक्शन दिया गया था उस समय घुरू पंचायत थी और अब घुरू नगर निगम में शामिल हो कर गुकुल नगर बन गया है । इस दौरान घुरू में कई कालोनियां बस गयी है और सबको बिजली कनेक्शन चाहिए नियम तो बहुत कुछ कहता है किन्तु सकरी डीविजन जब से तिफरा से अलग हुआ तब से यहाँ मनमानी बढ़ गयी लगातार अवैध कालोनी वासियों को अस्थाई मीटर कनेक्शन सहायक अभियंता द्वारा बांटा जा रहा है और बांटने के बाद विभाग भूल जा रही है कि उसको स्थाई भी करना होता है। रोज सहायक अभियंता कँवर से किसान शिकायत कर रहे है कि खेती का समय है पानी समय से नही मिल पाया तो फसल नुकशान हो सकता है।
तिफरा डिविजन ईई अमर चौधरी---मुझे जानकारी नही है मै सकरी सहायक अभियंता से बात करूँगा और फिर कुछ निष्कर्ष निकाल पाउँगा ।