24 HNBC News
24hnbc शिव सैनिकों ने मानव चैन बनाकर किया महंगाई का विरोध
Wednesday, 07 Jul 2021 18:00 pm
24 HNBC News

24 HNBC News

24hnbc.com
समाचार - 
राजनांदगांव  । शिव सेना द्वारा पूरे प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल डीजल , गैस के दाम से आम जनता को राहत दिलाने पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत राजनांदगांव, खैरागढ , गोटाटोला, मोहला, सहित अन्य जगहों के बाद आज डोंगरगांव पुराना बस स्टैण्ड में शिव सैनिको ने मानव सृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।
                          शिव सेना के जिला प्रमुख कमल सोनी ने कहा कि शिव सेना प्रदेश इकाई द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालय विधानसभा , ब्लॉक और नगर स्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पेट्रोल डीजल और गैस की बढ़ते दाम ने आम जनता का जीना हराम कर दिया है। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ने से दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। जिससे आम जनता पर महंगाई का प्रभाव पड़ा है। यही वजह है कि, आम जनता परेशान है शिव सेना जिला प्रमुख श्री सोनी ने कहा की आज शिव सेना के प्रदेश महासचिव राकेश श्रीवास्तव , जिला ग्रामीण अध्यक्ष दिनेश ताम्रकार , ज्ञान चंद लोढ़ा (बल्लू) ,चंद्रेश बघेल, ललित रामटेके, खड़क सिंह, रामचरण निषाद, राजेश सिंह ठाकुर कि विशेष उपस्थिति में आज डोंगरगांव पुराना बस स्टैंड में शिव सैनिको ने मानव सृंखला बनाकर जबरदस्त नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। और सरकार से मांग की पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों पर लगाम लगाए और आम जनता को राहत पहुंचाएं। शिव सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल के चलते काम धंधा बंद होने के कारण आर्थिक मंदी ने पहले ही आम जनता की कमर तोड़ दी उसके बाद भी सरकार द्वारा जिस तरीके से पेट्रोल ,डीजल, गैस के दाम बढ़ाये जा रहे है। उससे यह प्रतीत होता है कि सरकार को जनता की परवाह नही है। जिला प्रमुख सोनी ने कहा कि शिव सेना प्रदेश प्रमुख के आव्हान पर प्रदेश के विभिन्न जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। अब तक राजनांदगाँव में करीब 12 जगहों पर बढ़ती महंगाई का विरोध किया गया है। आगे भी शासन की कुनीतियों पर विरोध जारी रहेगा।